बाहरी एकान्त
वास्तविक एकान्त नहीं ।
मन में चिन्ता
और शंका का प्रवेश न हो,
वही सच्चा एकान्त है
- आविस
एकान्त
अच्छी पाठशाला है
लेकिन दुनिया
सबसे अच्छी रंगशाला है
- जे ० टेलर
एकान्त
ज्ञानी के लिए स्वर्ग है
और
मूर्ख के लिए क़ैद खाना
- शम्स तबरेज़
www.albelakhatri.com
हम
उपदेश
सुनते हैं मन भर, देते हैं टन भर
पर ग्रहण करते हैं कण भर
- अलजर
जो आदमी
बिना आप पूरा हुए
दूसरों को उपदेश देता है
वह बहुतों का गला काटता है;
पर जो आप पूरा होकर दूसरों को शिक्षा नहीं देता
उसके बारे में भी यही कहा जा सकता है
कि उसने बहुतों की बलि दे दी - जापान
जो कुछ कहना है
उसको जहाँ तक हो सके, संक्षेप में कहो;
वरना
पढ़ने वाला
उसको छोड़ता चला जाएगा ;
और जहाँ तक हो सके सादा लफ़्ज़ों में कहो
वरना
वह उसका मतलब न समझेगा
- रस्किन
www.hasyakavita.com
शहद की मक्खियाँ
सिर्फ़ अँधेरे में काम करती हैं ;
विचार
सिर्फ़ खामोशी में काम करते हैं;
नेक काम भी
गुप्त रह कर ही कारगर होते हैं ।
अपने दायें हाथ को मालूम न पड़ने दे
कि तेरा बायाँ हाथ क्या करता है ।
- कार्लाइल
www.albelakhatri.com
मेरे प्रभो !
वे लोग जिनके पास सिवाय तेरे सब कुछ है,
उन लोगों पर हँसते हैं
जिनके पास
सिवाय तेरे कुछ नहीं है
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर
सत्य के लिए
सब कुछ त्यागा जा सकता है
लेकिन सत्य को
किसी भी चीज के लिए
नहीं छोड़ा जा सकता ।
सत्य की बलि
नहीं दी जा सकती
- स्वामी विवेकानन्द
प्रत्येक मनुष्य एक बर्बाद परमात्मा है
- एमरसन

www.albelakhatri.com