हास्यकवि अलबेला खत्री द्वारा रचित व संकलित भजन,स्तुतियाँ तथा महापुरूषों के अमृत वचन
Saturday, January 30, 2010
प्रेम के लिए द्वार खुले हैं
जो दूसरों पर
उपकार जताने का
इच्छुक है,
वह द्वार खटखटाता है ।
जिसके हृदय में
प्रेम है,
उसके लिए द्वार खुले हैं
- रवीन्द्रनाथ टैगोर
Friday, January 29, 2010
प्रार्थना कोई यांत्रिक वस्तु नहीं है
अहंकार को शून्य करने में
प्रार्थना
मदद दे सकती है।
प्रार्थना कोई यांत्रिक वस्तु नहीं है,
वह हृदय की क्रिया है ।
भगवान की प्रार्थना में
सारे भेदों को भूल जाने का
अभ्यास हो जाता है
- आचार्य विनोबा भावे
Sunday, January 17, 2010
तुलसी वाणी
तुलसी काया खेत है, मनसा भये किसान
पाप-पुण्य दोउ बीज हैं, बुवै सो लुने निदान
-गोस्वामी तुलसीदास
Saturday, January 16, 2010
समझ समझ का फेर...........
जो धर्म को
द्वितीय वस्तु समझता है
वह उसे अवस्तु समझता है ।
जो ईश्वर को
दूसरा स्थान देता है
वह उसे कोई स्थान नहीं देता
- रस्किन
Friday, January 15, 2010
Tuesday, January 12, 2010
बुद्धिमान शोक व्यक्त नहीं करते
बुद्धिमान
कभी
अपनी हानि पर
शोक व्यक्त नहीं करते,
बल्कि
प्रसन्नता पूर्वक
अपनी क्षति को
पूरा करने में जुट जाते हैं
- शेक्सपियर
Subscribe to:
Posts (Atom)