Showing posts with label वचन. Show all posts
Showing posts with label वचन. Show all posts

Monday, December 6, 2010

मैं विश्व के महान तत्त्व का एक अंश हूँ




मनुष्य

तब तक अपनी पूर्ण शक्ति को प्राप्त नहीं कर सकता

जब तक

वह इस बात को मन, वचन और शरीर से न समझ ले

कि मैं विश्व के महान तत्त्व का एक अंश हूँ


-स्वेट मार्डेन


Tuesday, July 20, 2010

तीर पत्थर की विशाल शिला को नहीं वेध सकता



कोई सांसारिक भय ज्ञानी मनुष्य के दिल को नहीं दहला सकता,

चाहे वह उसके कितने ही निकट पहुँच जाये ।

जैसे कोई तीर पत्थर की विशाल शिला को नहीं वेध सकता ।

-योग वशिष्ठ



Monday, July 19, 2010

ऐसा आदमी ही चिड़िया की तरह ऊपर आकाश में उड़ जाता है





जो मनुष्य मशहूर नहीं है, वह सुखी है ।

बढ़िया कुरता और कम्बल नहीं पहनता तो अच्छा करता है ।

ऐसा आदमी ही चिड़िया की तरह ऊपर आकाश में उड़ जाता है

और इस संसार के उजाड़ खण्ड का उल्लू नहीं बनता ।


-शब्सतरी



Sunday, July 18, 2010

संयम अतिभोग से रोकता है



संयम और परिश्रम इन्सान के दो सर्वोत्तम चिकित्सक हैं ।

परिश्रम से भूख तेज़ होती है और संयम अतिभोग से रोकता है ।

-रूसो





Wednesday, June 30, 2010

तेरी नज़र दूसरी किसी वस्तु को नहीं देखती




यदि तू ईश्वर के प्रेम में पागल होता तो वजू नहीं करता,

ज्ञानी होता तो दूसरे की स्त्री पर नज़र नहीं डालता

और जो ईश्वर-दर्शी होता तो

ईश्वर छोड़ कर

तेरी नज़र दूसरी किसी वस्तु को नहीं देखती ।


- अज्ञात महापुरुष