Saturday, December 19, 2009

शिकायत करने वाला सोचे -जानसन




जब किसी का

शिकायत करने का

यह भाव हो

कि उसकी

कितनी कम

परवाह की जाती है,

तो वह सोचे

कि वह

दूसरों की

आनन्द वृद्धि में

कितना कम

योगदान देता है ।


- जानसन



Friday, December 18, 2009

अनुभूति जितनी सबल है उतनी बुद्धि नहीं




अनुभूति

अपनी सीमा में जितनी सबल है

उतनी बुद्धि नहीं ।

हमारे स्वयं जलने की

हलकी अनुभूति भी

दूसरे के

राख हो जाने

के ज्ञान से

अधिक स्थायी रहती है ।


- महादेवी वर्मा


Thursday, December 17, 2009

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा..............



जीवन में


विशेषकर राजनीति में


कोई चीज इतनी हानिकर


और खतरनाक नहीं है


जितना कि


डांवांडोल स्थिति में रहना ।


- नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Wednesday, December 16, 2009

मुझे वह हँसी प्रिय है..............


मुझे


वह हँसी प्रिय है


जो होठों और हृदय को


खोल देती है


तथा उसी समय


आत्मा और दांतों का


दर्शन करती है



-कार्लाइल




आज की रात ठीक दस बजे

albela khatri ke saath

LAUGHTER KE PHATKE ON STAR ONE

देखना न भूलें....TONIGHT 17 DEC. 10 P.M.


Tuesday, December 15, 2009

मुफ़्त में नहीं पुरूषार्थ से............




जिसे


निज गौरव


का भान रहता है,


वह


किसी चीज को


मुफ़्त


पा जाने की बनिस्बत


उसे


अपने


पुरूषार्थ


से प्राप्त करता है



-स्वामी रामतीर्थ



# lauuhter ke phatke with albela khatri

17 dec. 10.00 P.M. on STAR ONE




Monday, December 14, 2009

सब ख़ुशियों से सावधान रहना.....



दुनिया



जिसे आनन्द कहती है,


उससे


सावधान रहना ।


शाश्वत ख़ुशियों के अलावा


सब खुशियों से सावधान रहना ।



बादल


चाहे पदवियां और जागीरें बरसादें,


दौलत चाहे हमें ढूंढें ,


लेकिन


ज्ञान को तो


हमें ही खोजना पड़ेगा ।



-यंग


Sunday, December 13, 2009

पाप कर्म पीछा करता रहता है - गौतम बुद्ध




पाप कर्म


स्वच्छ दूध के समान


तत्काल ही


विकार नहीं लाता,


वह तो


राख में ढकी


अग्नि के समान


शनै: शनै:


जलते हुए


मूर्ख आदमी का


पीछा करता रहता है




- गौतम बुद्ध